भारत का नजरिया महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हुआ: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2022

एल्माउ (जर्मनी)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा और लैंगिक समानता पर जी 7 शिखर सम्मेलन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का दृष्टिकोण महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन क्षेत्रों में भारत के अनुभवों को साझा करते हुए खाद्य सुरक्षा और लैंगिक समानता परजी 7 सत्र को संबोधित किया। इस बात पर जोर दिया कि भारत का दृष्टिकोण ‘महिला विकास’ से ‘महिला के नेतृत्व वाले विकास’ में परिवर्तित हो गया है।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘(प्रधानमंत्री ने) खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों का सुझाव दिया: 1. उर्वरकों की उपलब्धता 2. भारतीय कृषि प्रतिभाओं के उपयोग के लिए संरचित प्रणाली 3. बाजरा जैसे पौष्टिक विकल्प 4. प्राकृतिक खेती।’’

इससे पहले, यहां जी 7 शिखर सम्मेलन में ‘बेहतर भविष्य में निवेश: जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य’ सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु प्रतिबद्धताओं के प्रति भारत का समर्पण उसके प्रदर्शन से स्पष्ट है।

प्रमुख खबरें

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

नासा ने 4.3 अरब डॉलर की रोमन अंतरिक्ष दूरबीन की प्रक्षेपित, 16 लाख किमी का सफर शुरू

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी