पेजर अटैक को भारतीय सेना प्रमुख ने बताया इजराइल का ‘मास्टरस्ट्रोक’, कहा- युद्ध उसी समय शुरू हो जाता है जब...

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2024

लेबनान में सिलसिलेवार ढंग से धमाके शुरू हुए। किसी की जेब में तो किसी के हाथ में रखे पेजर अपने आप फटने लगे। जब तक सिलसिला थमता तब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। अब इस हमले को लेकर एक सवाल पर भारत के आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बयान दिया है। उन्होंने चाणक्य रक्षा संवाद के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट और अवरोधन ऐसी चीज है जिस पर हमें बहुत सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण करना होगा, चाहे वह तकनीकी स्तर पर हो या मैन्युअल स्तर पर, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे मामले में ऐसी चीजें दोहराई न जाएं।

इसे भी पढ़ें: Lebanon का खेल खत्म! टैंक लेकर अंदर तक घुसी इजरायली सेना, शुरू कर दिया ग्राउंड ऑपरेशन

दुनिया में पहली बार ऐसा खतरनाक हमला हुआ है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। एक साथ हजारों धमाके हुए, 3 हजार लोग घायल हो गए और 11 लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात देखिए जो मरे हैं या घायल हुए हैं वो सभी अपनी जेब में धमाके का सामान लेकर घूम रहे थे। किसी ने दूर बैठकर कप्यूटर से कमांड दी और धड़ाधड़ विस्फोट शुरू हो गए।

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail

Karnataka में कम बारिश पर राजनीति न करें दल, DK Shivakumar ने किसानों को दिया मदद का भरोसा

NSE Co-Location Scam में Chitra Ramkrishna को Supreme Court से झटका

Vishwakarma Puja 2026: 16 या 17 कब है विश्वकर्मा पूजा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि