भारतीय सेना प्रमुख ने बांग्लादेश सैन्य अकादमी का दौरा किया, पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

 ढाका। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को चट्टोग्राम में बांग्लादेश सैन्य अकादमी का दौरा किया, जहां उन्होंने 84वें ‘लॉन्ग कोर्स’ के अधिकारी कैडेट की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया और उनके साथ बातचीत की। दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे जनरल पांडे ने पासिंग आउट कोर्स के पुरस्कार विजेताओं को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया। यह सेना प्रमुख के तौर पर बांग्लादेश का उनका दूसरा दौरा है।

इसे भी पढ़ें: जनता जिसे स्वीकार करेगी वही होगा मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा : कमलनाथ

जनरल पांडे ने सोमवार को यहां अपने बांग्लादेशी समकक्ष जनरल एस. एम. शफीउद्दीन अहमद से मुलाकात की तथा पारस्परिक हित के विभिन्न पहलुओं के साथ ही द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की। बांग्लादेश के सशस्त्र बलों की मीडिया इकाई ‘द इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स डायरेक्टरेट’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि दोनों सेना प्रमुखों ने दोनों देशों की प्रगति के लिए मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य के सहयोग पर चर्चा की। इसमें कहा गया, “भारतीय सेना प्रमुख की यात्रा से बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम

Fitch Ratings ने भारत का GDP वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत किया