भारतीय सेना प्रमुख गैरजिम्मेदाराना बयानों से युद्ध के लिये उकसा रहे हैं: पाक सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बार-बार ‘‘गैर-जिम्मेदाराना’’ बयान देकर ‘‘युद्ध के लिये उकसा’’ रहे हैं और क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहे हैं। इससे पहले, जनरल रावत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओेके) को ‘‘आतंकवादियों के नियंत्रण’’ वाला क्षेत्र करार दिया था।

इसे भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- अपनी भलाई चाहता है तो आतंकवाद त्यागे

गफूर ने कहा कि वह पेशेवर सैन्य लोकाचार की कीमत पर भारतीय सीडीएस बनने की उम्मीद कर रहे हैं।  गफूर के बयान पर भारतीय सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है लेकिन एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना झूठे और अपमानजनक आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देती है।इस बीच शनिवार को एक अन्य ट्वीट कर गफूर ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इस साल 27 फरवरी से अबतक नियंत्रण रेखा पर झड़पों में भारतीय सेना के 60 जवानों को मार गिराया है और कई अन्य को घायल किया है।  गफूर के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के बंकरों को नष्ट कर दिया और तोपखाने को नुकसान पहुंचाया है जिसकी वजह से उनका स्थान बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान भी मार गिराए एवं भारतीय नौसेना भी दबाव में है।  

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा