जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने 350 परिवारों को वितरित किया राशन और मेडिकल किट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2020

जम्मू। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के दूर-दराज के इलाकों तथा बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे 350 परिवारों के बीच बुधवार को राशन तथा चिकित्सा सामग्री वितरित की। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सेना ने सुम्बेर पंचायत में चिकित्सा तथा पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया, जिससे घूमंतू गुज्जर तथा बकरवाल समुदाय के सैंकड़ों लोगों तथा पशुओं को फायदा हुआ।

इसे भी पढ़ें: शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक से जुड़े धनशोधन के मामले में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि रामबन जिले की सैन्य इकाई ने महामारी के बीच अपने कोरोना मुक्त अवाम कार्यक्रम के तहत सुम्बेर, डगनारी, बांज, बजोन और मालपट्टी इलाकों में रह रहे 350 परिवारों को राशन और चिकित्सा सामग्री वितरित की। प्रवक्ता ने कहा, इस राहत सामग्री में दूरस्थ तथा ऊंचाई वाले इलाकों में रह रहे लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की बुनियादी चीजें शामिल थीं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा