Indian Army की नई 'Drone Army' तैयार, 1 लाख ऑपरेटर्स के साथ 'भैरव' स्पेशल फोर्स तैनात

By एकता | Jan 04, 2026

आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए भारतीय सेना ने एक बड़ी रणनीतिक छलांग लगाई है। सेना ने अपने बेड़े में 1 लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटर्स का एक विशाल पूल तैयार किया है। इस विशेष दस्ते में सेना की नवनिर्मित स्पेशल फोर्स 'भैरव' भी शामिल है, जो अत्याधुनिक तकनीक और घातक मारक क्षमता से लैस है।

इसे भी पढ़ें: Chandauli में सड़क पार कर रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

कौन है नई 'भैरव' स्पेशल फोर्स?

सेना के पुनर्गठन के तहत बनाई गई भैरव बटालियन इस आधुनिक बदलाव का चेहरा है। ये यूनिट्स पारंपरिक युद्ध शैली से हटकर नई सोच और ऑपरेशनल जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई हैं।

2 भैरव बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने इस मिशन की अहमियत बताते हुए कहा, 'आज के दौर में युद्ध की प्रकृति बहुत तेजी से बदल रही है। चुनौतियां अब हाइब्रिड हो चुकी हैं। इनसे निपटने के लिए हमें आधुनिक टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस होना होगा। भैरव बटालियन को इसी नई सोच और भविष्य की युद्ध जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।'

प्रमुख खबरें

Gandhinagar की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी IAF टीम

Dushyant Gautam को Sikkim का राज्यपाल बनाने के फैसले के साथ खड़ी हुई पार्टी

ड्रोन से हथियार और ड्रग्स तस्करी मामले में NIA ने जयपुर कोर्ट में चार्जशीट की दाखिल

Prashant Kishor ने Nitish Kumar को बिहार के 10 सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिनाया