Pakistan के साथ मिली हुई है भारतीय सेना, फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, आजाद बोले- आरोप बहुत दुर्भाग्यपूर्ण

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2024

आतंक के खिलाफ जम्मू कश्मीर में जारी ऑपरेशन के बीच फारूक अब्दुल्ला ने सेना के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा कि देश की सेना दुश्मनों के साथ मिली हुई है।  नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने  सुझाव दिया कि सीमा पार से घुसपैठ और जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी में वृद्धि के लिए मिलीभगत जिम्मेदार है। उन्होंने किश्तवाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बताइए, हमारी सीमा पर इतनी सेना है, किसी देश के पास इतनी सेना नहीं है। फिर भी ये लोग यहाँ कैसे आये? ये दवाएँ अस्तित्व में कैसे आईं? हमारे पास सीमा पर बहुत सारे सैनिक तैनात हैं। किसी अन्य देश में ऐसी तैनाती नहीं है। वे (आतंकवादी) कैसे आ रहे हैं? नशीले पदार्थ कैसे आ रहे हैं? उन्होंने हमारे विनाश के लिए मिलीभगत कर ली है।

इसे भी पढ़ें: हसीना भागी नहीं होतीं तो उनकी हत्या हो जाती, बांग्लादेश तख्तापलट पर बोले फारूक अब्दुल्ला, यह तानाशाहों के लिए सबक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने घाटी के दिग्गज नेता की कड़ी आलोचना की है। जम्मू-कश्मीर के शीर्ष पुलिस अधिकारी आरआर स्वैन ने नेता पर निशाना साधा और कहा कि बयान निंदनीय है, जबकि भाजपा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि अब्दुल्ला ने पहले भी ऐसे विवादास्पद बयान दिए हैं। वहीं, गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि एनसी सुप्रीमो द्वारा लगाए गए आरोप बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप