कंबोडिया में उतरी भारतीय सेना, दागे दनादन गोले, आया होश उड़ाने वाला वीडियो!

By अभिनय आकाश | May 18, 2026

एक अच्छी सेना की पहचान यही होती है कि वह शांति के समय में युद्ध की तैयारी करता है और भारतीय सेना भी लगातार खुद को तैयार करती हुई दिखाई देती है। इसके लिए ना सिर्फ वो युद्धाभ्यास करती है बल्कि दूसरे देशों के साथ मिलकर साझा युद्ध अभ्यास को भी अंजाम देती है और एक ऐसे ही साझा युद्धाभ्यास को भारतीय सेना ने कंबोडिया की सेना के साथ मिलकर अंजाम दिया है। दरअसल 16 मई 2026 को कंबोडिया के कमपोंग स्प्यू प्रांत में भारतीय सेना और कंबोडिया की रॉयल आर्मी के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज सिनेबक्स 2 2026 का भव्य समापन हो गया। यह सिर्फ कोई ट्रेनिंग नहीं थी बल्कि दोनों देशों के जवानों के बीच भाई-भाई बनकर एक दूसरे के साथ खड़े रहने की ट्रेनिंग थी जो कि 14 दिनों की एक एक्सरसाइज थी। इस एक्सरसाइज में दोनों आर्मी ने मिलकर सबकन्वेंशनल यानी कि छोटे स्तर के संघर्ष और सेमी अर्बन यानी कि आधे शहर वाले इलाके में कैसे लड़ाई लड़ी जाती है इसकी प्रैक्टिस की। आजकल की लड़ाई सिर्फ जंगल या मैदान में नहीं होती। आतंकवाद, सिटी एरिया में छिपे दुश्मन, छोटे ऑपरेशंस और इन सब पर फोकस सारी आर्मीज़ का है। 

इसे भी पढ़ें: खुद तय कर ले कि इतिहास या भूगोल का हिस्सा बनना है, सेना प्रमुख की PAK को चेतावनी

इसके अलावा एक और तस्वीर सामने आई जिसमें भारतीय सेना के एक सिख जवान खड़े हैं जो पगड़ी पहने हुए हैं और वह अपने हाथ में राइफल को लेकर उसकी खासियत कंबोडिया अफसरों को बताते हुए दिख रहे हैं और कंबोडिया अफसर बड़े ही ध्यान से उनको सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भारतीय सेना ने इस पूरे एक्सरसाइज की ग्रुप फोटो को भी साझा किया जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हरे रंग का बैकड्रॉप है और उस पर भारतीय तिरंगा, कंबोडिया का झंडा और बीच में सिनेबक्स का बड़ा लोगो लगा हुआ है। जिस पर टाइगर और बुल का प्रतीक है। जिसका एक ही मतलब है ताकत और साहस। 

लगातार 14 दिन तक चली इस मेहनत का नतीजा यह है कि वैलिडेशन एक्सरसाइज में दोनों टीमों ने प्रोफेशनलिज्म का कमाल दिखाया है। कोई चूक नहीं हुई। पूरा समन्वय यानी पूरा तालमेल दोनों सेनाओं के बीच देखने को मिला। आज की दुनिया में जहां मिलिट्री टू मिलिट्री पार्टनरशिप बहुत मायने रखती है। ऐसी स्थिति में सेबक्स 2 2026 दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने का काम करेगा। भारतीय सेना का कहना है कि एक्सरसाइज प्लानिंग से लेकर उसके एग्जीक्यूशन तक करने की एक अच्छी प्रैक्टिस रही। भारतीय सेना हमेशा कहती है कि उसे शांति चाहिए लेकिन वह हमेशा तैयार रहती है।

प्रमुख खबरें

Modi Fuel Saving Appeal का दिख रहा बड़ा असर, Jammu की सड़कों पर फिर दौड़ने लगे पारंपरिक घोड़ा-तांगे

GE Aerospace का पुणे में बड़ा दांव, Make in India को बूस्ट देने के लिए 510 करोड़ का निवेश

F1 Driver बनने का था सपना, अब Golf की दुनिया में छाए Aaron Rai, जीती PGA Championship ट्रॉफी

DMK की हार पर MK Stalin बोले - Social Media और बच्चों की रणनीति से चूके!