Kanpur में TTFI निलंबन के बाद भी शुरू होगी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 15, 2026

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) पर प्रतिबंध के बावजूद यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप रविवार से यहां शुरू होगी जिसमें 12 श्रेणियों में 1900 से अधिक महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्रालय ने बुधवार को टीटीएफआई को निलंबित कर दिया था। इस कारण उठे विवाद के बावजूद टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway पर High Court ने केंद्र और राज्य से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगा

टीटीएफआई ने बताया कि अगले आठ दिनों में ग्रुप चरण से लेकर नॉकआउट तक लगभग 4200 मैच खेले जाएंगे। अंडर-11 और अंडर-13 लड़कों और लड़कियों के ग्रुप मैचों का पहला सेट शनिवार से शुरू होगा। सीनियर वर्ग में, हरमीत देसाई को छोड़कर, सभी शीर्ष पुरुष और महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

Flydubai Flight में टली 9/11 जैसी त्रासदी, PM Modi बोले- Captain Smit पर देश को गर्व

एशियाई खेल Archery में गणेश मणि रत्नम ने वियतनामी प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीता कांस्य

Jaishankar ने US को हड़काया तो Donald Trump ने PM Modi को फोन घुमाया!

October Tarot Reading: सिंह और धनु राशि को Promotion के योग, देखें मेष से मीन का October Tarot Horoscope