Uri में Indian Army का Live Musical Event रहा सुपरहिट, सीमाई इलाकों में रहने वाले लोगों ने जमकर किया डांस

By नीरज कुमार दुबे | Jun 19, 2023

भारतीय सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों में रहने वाली प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करने का काम भी खूब किया जाता है। इसी कड़ी में बारामूला जिले के उरी में भारतीय सेना द्वारा लाइव संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान वकार खान और गुरसाज़ ने समां बांध दिया। लोग उनके गानों की वीडियो रिकॉर्डिंग करते नजर आये। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ ही कश्मीर की विरासत और संस्कृति का प्रचार करना भी है। स्थानीय लोगों ने इस यादगार कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज

Surat में Sunday Off की मांग पर 500 कढ़ाई कर्मचारियों ने किया अमरोली में प्रदर्शन

Tejashwi Yadav ने Bihar में परीक्षा पेपर लीक पर साधा निशाना, 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान