पाक और चीन से निपटने के लिए भारतीय सेना को मिलेगी 73000 अमेरिकी असॉल्ट राइफल, दाम को लेकर बातचीत जारी

By अंकित सिंह | Sep 14, 2021

भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को लेकर मोदी सरकार लगातार सक्रियता से काम कर रही है। खबर के मुताबिक भारतीय सेना को 73000 सिग सॉर असॉल्ट राइफल मिल सकती है। इन राइफलओं की संख्या 73000 होंगी जिसके दाम को लेकर अभी बातचीत जारी है। दाम तय होने के बाद ही अमेरिकी कंपनी को इसको लेकर ऑर्डर दिया जाएगा और करीब 1 साल बाद भारतीय सेना को यह मिल पाएगा। इससे पहले भी भारतीय सेना ने यूएस की कंपनी से 72400 सीखो राइफल ली हैं। इन राइफल का इस्तेमाल फ्रंटलाइन सैनिक यानी कि एलओसी और एलएसी पर तैनात सैनिक करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पाक कश्मीर में आतंकी साजिशों को इस तरह दे रहा अंजाम, हिन्द की सेना ने किया ह्यूमन इंटेलिजेंस जुटाने का पुख्ता इंतजाम

असॉल्ट राइफल को आधुनिक राइफल माना जाता है। इसका 16 इंच का बैरल है और कैलीबर 7.22 एमएम का है। माना जाता है कि जितना ज्यादा कैलिबर होगा उतना ही घातक हथियार रहेगा। इंसास राइफल ऑटोमेटेड नहीं होता है जबकि असॉल्ट राइफल ऑटोमेटेड है। सेना के सूत्रों का कहना है कि इन राइफल्स से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी। आपको बता दें कि भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थल सेना है। भारत की सेना पाकिस्तान और चीन से लगती बॉर्डर पर तैनात रहती है। भारतीय सेना की झड़प चीन और पाकिस्तान से आये दिन होती रहती है।


प्रमुख खबरें

Tata Sons शेयर लिस्टिंग पर मतभेद गहराया, Abhishek Manu Singhvi संभालेंगे Tata Trusts का पक्ष

दाद और खुजली के Fungal Infection से राहत दिलाएंगे Neem और Tulsi समेत ये 3 पत्ते

Akhilesh Yadav की रणनीति पर Brajesh Pathak का पलटवार, राहुल गांधी पर भी खूब बरसे

Pakistan के गृह मंत्री Mohsin Naqvi रविवार को जाएंगे Tehran, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा