Parliament Session: 8 सांसदों का निलंबन खत्म, Shivraj Chouhan ने राज्यसभा में किया बड़ा ऐलान

By अंकित सिंह | Mar 17, 2026

लोकसभा ने मंगलवार को ध्वनि मत से आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया। संसदीय कार्य समिति के सदस्य किरेन रिजिजू ने यह प्रस्ताव पेश किया, जब कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने कुछ सदस्यों की 'अनजाने में हुई गलती' पर खेद व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और राष्ट्रीय कम्युनिस्ट पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले ने भी इसका समर्थन किया। इसके बाद सदन केंद्रीय रेल मंत्रालय के लिए 2026-27 के अनुदान प्रस्तावों पर चर्चा जारी रहा। वहीं, राज्यसभा 18 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई देगी। सदन के सदस्यों को भाषण देने की अनुमति देने के लिए प्रश्नकाल और शून्यकाल का सत्र नहीं होगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार देश में एकीकृत खेती के मॉडल पर काम कर रही है जिससे छोटी जोत वाले किसानों को भी फायदा होगा। चौहान ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि सरकार ने छोटी जोत वाले किसानों के लिए एकीकृत खेती के अनेक मॉडल पर काम करना शुरू किया है और कई जगह उनका प्रदर्शन कर रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय ने मंगलवार को लोकसभा में दावा किया कि ट्रेनों में 70-80 साल के बुजुर्गों को ऊपर की बर्थ आवंटित की जाती हैं, जबकि नौजवानों को नीचे की सीट मिल जाती है। उन्होंने वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि सरकार का ध्यान बुजुर्गों पर नहीं, सिर्फ राजस्व बढ़ाने पर है।

राजद सांसद अभय सिन्हा ने लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से प्रत्येक मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में कम से पांच सामान्य डिब्बे जोड़ने की मांग की, ताकि गरीब लोगों को यात्रा करने में सुविधा हो। राजद सांसद अभय सिन्हा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई महीने पहले कहा था कि ‘‘देश में जितनी भी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें परिचालित हो रही हैं, उनमें मैं अतिरिक्त डिब्बे, चार-पांच जनरल डिब्बे जोड़ूंगा।’

राज्यसभा की कार्यवाही

सीमित भूमि संसाधनों के कारण अंतिम संस्कार के वैज्ञानिक प्रबंधन की जरूरत को रेखांकित करते हुए मंगलवार को राज्यसभा में भाजपा के अजित माधवराव गोपछड़े ने कहा कि सभी परंपराओं का सम्मान करते हुए इसके लिए एक नीति बनाई जानी चाहिए। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए गोपछड़े ने कहा कि हमारे देश में शहरीकरण बहुत तेज गति से हो रहा है और आबादी भी निरंतर बढ़ रही है।

सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अगले पांच साल में देश भर में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की जाएगी और इसके स्थानों के बारे में ‘‘आवश्यकता और योग्यता’’ के आधार पर फैसला किया जाएगा। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: Budget Session: लोकसभा में कल पेश होगा प्रस्ताव, 8 निलंबित सांसदों की हो सकती है वापसी

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण गारंटी योजना में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद इस योजना के पूरे स्वरूप में बदलाव का विचार किया गया और ‘‘विकसित भारत जी राम जी’’ योजना लाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत अब गांवों के विकास की योजना दिल्ली में नहीं, राज्य में नहीं बल्कि ग्राम पंचायत में बनेगी। ग्रामीण मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए चौहान ने यह भी कहा कि इस योजना के केंद्र में मजदूरों को रोजगार देने का भाव है और यही वजह है कि उनके लिए 100 नहीं बल्कि 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।