भारतीय सेना पहनेगी अब नई वर्दी, जानिए इस कॉम्बेट यूनिफॉर्म की 5 खास बातें

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 17, 2022

भारतीय सेना की नई लड़ाकू वर्दी सामने आ गई है यह वर्दी आरामदायक और मौसम के अनुकूल है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस यूनिफार्म को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसरों समेत 8 लोगों की टीम ने तैयार किया है। यह एक डिजिटल डिसरप्टिव पैटर्न पेश करती है। इसे सैनिकों के लिए आरामदायक बनाने की भी पूरी कोशिश की गई है। पैराशूट रेजीमेंट के कमांडो की एक टुकड़ी ने शनिवार को नई वर्दी पहनकर सेना दिवस परेड में हिस्सा लिया।

सेना की वर्दी से जुड़ी पांच प्रमुख बातें

सेना की यह वर्दी जैतून और मिट्टी सहित अन्य रंगों को मिलाकर बनाई गई है। इस वर्दी को सैनिकों की हर परिस्थिति जिनमें वो काम करते हैं, को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सेना की इस नई वर्दी को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से अलग-अलग देशों की सेनाओं के कॉम्बेट यूनिफॉर्म का विश्लेषण करने के बाद बनाया गया है।

 यह वर्दी अधिक आरामदायक है और इसे सभी प्रकार के क्षेत्रों मैं पहना जा सकेगा। सूत्रों ने बताया कि यह डिजिटल डीसरप्टिव पैटर्न कंप्यूटर की मदद से तैयार किया गया है।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि नई यूनिफॉर्म में शर्ट को ट्राउजर के अंदर करके पहनने की जरूरत नहीं है। सेना की पुरानी वर्दी में शर्ट को ट्राउजर के अंदर इन करना पड़ता था।

सूत्रों ने बताया कि सेना की यह नई वर्दी खुले बाजार में नहीं मिल सकेगी।

सेना की वर्दी इसलिए बदली गई

पिछले वर्ष गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों का खूनी संघर्ष हुआ था। इस संघर्ष में भारत के 20 जवानों को अपनी शहादत देनी पड़ी। कहा जा रहा है कि चीनी सैनिकों ने ऐसी ही वर्दी उस वक्त पहन रखी थी, लेकिन उनके पास हथियार होने का भी दावा किया गया था। दरअसल दोनों देशों के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर नो फायरिंग का संधि समझौता हुआ है। जब उस वक्त जवान आपस में भिड़े तो उन्हें सैनिकों के खास वर्दी के कारण उनसे निपटने में दिक्कत आई थी।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी