अमेरिका में भ्रूण हत्या मामले का आरोपी भारतीय गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2017

वाशिंगटन। भ्रूण हत्या की कोशिश के मामले में फरार आरोपी एक भारतीय को अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले सप्ताह कनाडा से देश में गैरकानूनी तरीके से दाखिल हुआ था। अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने बताया कि मनीष पटेल को अमेरिका में दाखिल होने के बाद गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने जांच के बगैर यहां प्रवेश किया था। वह भ्रूण हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर अपराधों में वांछित है।

 

पटेल को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और अब भी वह हिरासत में है। उसने कनाडा से गैरकानूनी तरीके से एक कार में छिप कर अमेरिका में दाखिल होने का प्रयास किया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष