By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026
भारत अब ना सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश है बल्कि अब भारत उन हथियारों का निर्माण करने वाला देश है जिसे दुनिया भर की सेनाएं इस्तेमाल करेंगी। आने वाले समय में भारत ना सिर्फ अपनी सेना के लिए बल्कि दुनिया भर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक आर्टिलरी सिस्टम तैयार करने जा रहा है। दरअसल खबर सामने आई है कि भारतीय रक्षा कंपनी कल्याणी स्ट्रेटेजिक सिस्टम लिमिटेड यानी केएसएसएल और अमेरिका की मशहूर सैन्यवाहन निर्माता कंपनी एम जनरल ने एक बेहद रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है और इस समझौते के बाद दोनों ही कंपनियां मिलकर दुनिया भर की सेनाओं के लिए अगली पीढ़ी के माउंटेड आर्टिलरी सिस्टम को विकसित और उपलब्ध कराएंगी। यानी अगर आसान भाषा में कहें तो भारत में तैयार होंगे माउंटेड आर्टिलरी सिस्टम जिनका इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं करेंगी। इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित हुई दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनियों में से एक यूरोसेट्री डिफेंस एक्सो के दौरान यह वही मंच है जहां दुनिया भर की प्रमुख रक्षा कंपनियां अपने नए और सैन्य तकनीक को पेश करती हैं और इसी कार्यक्रम के दौरान भारतीय कंपनी केएसएसएल और अमेरिकी एएम जनरल के बीच यह समझौता हुआ है।
इस साझेदारी का एक और बड़ा पहलू है अमेरिकी सेना का मोबाइल टैक्टिकल कैनन यानी कि एमटीसी प्रोग्राम। एएम जनरल ने अमेरिकी सरकार को प्रस्ताव दिया है जिसमें केएसएसएल की इसी तकनीक पर आधारित 155 मिलमीटर मोबाइल तोप प्रणाली विकसित करने की बात कही गई है। अगर यह प्रस्ताव चुना जाता है तो साल 2027 तक इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। वहीं बात करें इस समझौते पर भारत फ़ के वाइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने क्या कहा तो उन्होंने बताया कि यह साझेदारी भारत की उन्नत आर्टिलरी क्षमता पर दुनिया के भरोसे को दिखाती है। वहीं अमेरिकी कंपनी एम जनरल के सीईओ जॉन चैडबोर्ड ने कहा कि दोनों कंपनियों का लक्ष्य अपने सहयोगी देश को आधुनिक युद्ध क्षेत्र के लिए आधुनिक और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है। यह समझौता महज एक बिजनेस डील नहीं बल्कि भारत के रक्षा उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि है।