Shubhanshu Meet President : गगनयान मिशन की टीम ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष का अनुभव किया साझा

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2025

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्लाने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने वाले पहले भारतीय बनने पर शुभांशु शुक्ला को अपनी शुभकामनाएँ दीं। ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर और ग्रुप कैप्टन पुण्यश्लोक बिस्वाल के साथ-साथ इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी. नारायणन और मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र के निदेशक दिनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया, गगनयान मिशन को लेकर दुनियाभर में दिलचस्पी है

 इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा, कक्षा में किये गये महत्वपूर्ण प्रयोगों और भारत के अग्रणी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ पर चर्चा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बैठक नयी दिल्ली के ‘साउथ ब्लॉक’ में हुई। सिंह ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुक्ला की यात्रा भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। रक्षा मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने उनकी प्रेरणादायक अंतरिक्ष यात्रा, कक्षा में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के अग्रणी ‘गगनयान’ मिशन के साथ आगे की राह पर चर्चा की। 

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी