भारतीय मोटर वाहन उद्योग अगले पांच साल में दुनिया में सबसे आगे होगा : Nitin Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Dec 10, 2024

नयी दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विश्वास जताया कि भारत का मोटर वाहन उद्योग अगले पांच वर्ष में वैश्विक स्तर पर नंबर एक बन जाएगा। उन्होंने अपने मंत्रालय के दो साल में भारत में लॉजिस्टिक्स लागत को घटाकर नौ प्रतिशत करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को भी रेखांकित किया। ‘अमेजन संभव शिखर सम्मेलन’ में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने भारत के मोटर वहान उद्योग की उल्लेखनीय वृद्धि का उल्लेख किया जो उनके पदभार संभालने के बाद से सात लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

गडकरी ने कहा, ‘‘ भारत में लॉजिस्टिक लागत 16 प्रतिशत है और चीन में यह आठ प्रतिशत है। अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में यह 12 प्रतिशत है। सरकार ने लॉजिस्टिक लागत को कम करने का लक्ष्य रखा है... मेरे मंत्रालय में हमारा लक्ष्य है कि दो वर्ष के भीतर हम इस लॉजिस्टिक लागत को नौ प्रतिशत तक ले जाएंगे।’’ उन्होंने वैकल्पिक ईंधन तथा जैव ईंधन को अपनाने के महत्व पर भी बल दिया और कहा कि वाहनों में बायो-एथनॉल का इस्तेमाल करने से ईंधन की लागत में महत्वपूर्ण बचत हो सकती है, साथ ही इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी। गडकरी ने उन्नत पुनर्चक्रण प्रौद्योगिकियों के जरिये जैविक कचरे को हाइड्रोजन ईंधन और अन्य मूल्यवान सामग्रियों में बदलने की योजना की भी रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल