India vs England 3rd T20 Highlights | आर्चर-टंग की रफ्तार के आगे ढेर हुए आईपीएल के सूरमा, तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से रौंदा

By रेनू तिवारी | Jul 08, 2026

आईपीएल के मंच पर चौके-छक्कों की बरसात करने वाले भारतीय बल्लेबाज मंगलवार को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए भारतीय टीम को तीसरे टी20 मैच में 125 रनों की बेहद करारी और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। रनों के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की सबसे शर्मनाक और बड़ी पराजय है। इस जीत के साथ ही विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है (पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था)। स्टेडियम में अपना जन्मदिन मना रहे महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी में भारतीय टीम का यह सरेंडर फैंस के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा।

भारतीय बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और जीत के लिये कोई प्रयास भी नहीं किया। वैभव सूर्यवंशी ने आर्चर और टंग को दो छक्के लगाये लेकिन पांच गेंद में 13 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। एक तेज बाउंसर पर हुक शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच थमा दिया। अभिषेक शर्मा डीप एक्स्ट्रा कवर में खराब शॉट खेलकर लौटे जबकि ईशान किशन भी टिक नहीं सके। अय्यर ने आर्चर को फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन कैच आउट हो गए। इससे पहले साल्ट के 44 गेंद में 70 रन की मदद से इंग्लैंड ने सात विकेट पर 201 रन बनाये।

भारतीय तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने चार ओवर में 40 रन देकर और प्रिंस यादव ने 30 रन देकर दो दो विकेट लिये। अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल और वरूण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए। अक्षर ने चार ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया जबकि वरूण ने तीन ओवर में 35 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हरफनमौला सैम कुरेन ने 24 गेंद में नाबाद 41 रन बनाकर इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

अर्शदीप सिंह ने एक मैडन ओवर डाला लेकिन भारत ने डीआरएस रिव्यू गंवाया। जोस बटलर ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। हैरी ब्रूक 16 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने प्रिंस को छक्का लगाया। प्रिंस ने ही हालांकि उन्हें डीप मिडविकेट में अभिषेक शर्मा के हाथों लपकवाया। साल्ट और जैकब बेथेल ने सिर्फ 3 . 3 ओवर में 40 रन की साझेदारी की। हर्षित ने बेथेल और टॉम बेंटोन को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

प्रमुख खबरें

ED Raid Uttar Pradesh! सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी, लखनऊ और झांसी में ED की रेड से हड़कंप

राम मंदिर दान गबन मामले पर Uddhav Thackeray का बड़ा दांव! BJP के खिलाफ अब जिला स्तर पर राम रक्षा आंदोलन

West Bengal | बारुईपुर रेप-मर्डर केस में त्वरित न्याय! 11 साल की मासूम का हत्यारा ढेर, मां ने मांगी थी टुकड़े-टुकड़े करने की सजा

FIFA World Cup Egypt vs Argentina | जब काहिरा के एक कॉफी हाउस में जोश सिसकियों में बदला, अर्जेंटीना की जादुई वापसी