राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

(अपराजिता उपाध्याय) (अंकुश के नाम में बदलाव के साथ रिपीट) ग्लास्गो, 29 जुलाई अंकुश पंघाल, साक्षी चौधरी, अरूंधति चौधरी, सचिन सिवाच और नरेंदर बेरवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर पांच और पदक पक्के कर लिये। बुधवार को मिली पांच जीत के साथ नौ भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि ने बर्मिंघम 2022 में भारत के मुक्केबाजी के कुल पदकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है जिसमें देश ने (तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य) सात पदक जीते थे।

वहीं अरूंधति ने 70 किलोवर्ग के कठिन मुकाबले में न्यूजीलैंड की मोर्गन हेंडरसन को 3 . 1 से मात दी। पूर्व विश्व युवा चैम्पियन सिवाच ने पुरूषों के 60 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम कांस्य पक्का कर लिया। उन्होंने बोत्स्वाना के ट्रेजर मोरेमी को सर्वसम्मति से लिये गए फैसले में 5 . 0 से हराया।

पिछले साल विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स के रजत पदक विजेता अंकुश ने पुरूषों के 80 किलो सेमीफाइनल में सर्वसम्मति से सेशेल्स के जेड मिकोक को 5 . 0 से हराया। अंकुश ने शानदार डिफेंस और चुस्त आक्रमण से पहले ही राउंड से दबदबा बना लिया। दूसरे राउंड में भी वह हावी रहे।

उनके लिये एक जज ने 30 . 26 और बाकी ने 30 . 27 का स्कोर दिया। बाद में एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंदर भी पुरुषों के 90 किग्रा से अधिक किलोवर्ग के क्वार्टर फाइनल में समोआ के माइकल सेको को विभाजित फैसले में 3-2 से हराने में कामयाब रहे। इस मुकाबल में रेफरी ने बार-बार दखल दिया और भारतीय मुक्केबाज के दो अंक काटे लेकिन नरेंदर ने सेको को दो बार ‘स्टैंडिंग काउंट’ के लिए मजबूर किया।

जजों ने आखिरकार नरेंदर के पक्ष में 3-2 से फैसला सुनाया जिससे वह दिन में अंतिम चार में पहुंचने वाले पांचवें भारतीय मुक्केबाज बन गए। इससे पहले अपने कद का पूरा इस्तेमाल करते हुए साक्षी ने फ्रायर्स को जवाबी हमलों का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने जीत के बाद कहा ,‘‘उसकी रणनीति करीब से आक्रमण करने की थी जबकि मैं लंबी रेंज से मुक्के लगा रही थी जो मेरी ताकत है।’’ आयरिश मुक्केबाज ने लगातार आक्रामक तेवर अपनाकर और धड़ाधड़ पंच मारकर साक्षी को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने संयम बनाए रखा।

उन्होंने ज्यादातर हमलों से बचते हुए बेहतर और असरदार संयोजन के साथ जवाबी हमला किया। फ्रायर्स के लगातार दबाव के बावजूद साक्षी ने शानदार फुटवर्क और रिंग स्किल का इस्तेमाल करते हुए दूरी को बखूबी नियंत्रित किया, शुरू से आखिर तक मुकाबले की रफ्तार अपने हिसाब से तय की और आसानी से जीत हासिल की।

प्रमुख खबरें

Varun Chakravarthy बोले, नतीजों के बजाय प्रक्रिया पर ध्यान देना सबसे अहम

Explained | BRICS Economic Analysis | क्या चीन की बैसाखियों पर टिका है ब्रिक्स? आंकड़ों के जरिए अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने खोली पोल

Indian Women Cricket Team की फील्डिंग में सुधार पर हो रहा काम, मुख्य कोच Amol Muzumdar ने दिया भरोसा

Video | Gurugram Biker Incident | शराबी ड्राइवर की दबंगई! गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा कर मारी कार से टक्कर, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात