अभय सिंह विश्व जूनियर स्क्वाश में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2017

चेन्नई। अभय सिंह न्यूजीलैंड के तौरंगा में चल रही डब्ल्यूएसएफ विश्व जूनियर स्क्वाश चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में हार गये जिससे भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गयी। भारत के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी को मिस्र के मारवान तारेक से 11-8, 4-11, 6-11, 6-11 से हार का मुंह देखना पड़ा। यह जानकारी एसआरएफआई की विज्ञप्ति में मिली।

 

तारेक ने पहले एक अन्य भारतीय यश फाडटे को तीसरे दौर में पराजित किया था।अब वह पांचवें से आठवें स्थान के मैचों के लिये खेलेंगे।भारत अब बालिका टीम स्पर्धा में हिस्सा लेगा जो 25 जुलाई से शुरू होगी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री