स्विमिंग पूल में 6 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ में भारतीय नागरिक को सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

सिंगापुर। सिंगापुर में पिछले साल एक स्विमिंग पूल में छह नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में 37 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को अदालत ने बुधवार को 20 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई है। सिंगापुर में एक इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर के रूप में काम करने वाले जॉब मैथ्यू पनाक्कल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चैनल न्यूज एशिया ने बताया कि सभी लड़कियां 10 से 13 वर्ष के बीच की उम्र की थी।

एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा पुलिस को की गई शिकायत के अनुसार, उत्तर पूर्वी उपनगर हाउसिंग एस्टेट में सितंबर में होउगांग स्विमिंग कॉम्प्लेक्स में जॉब ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। लड़कियां उससे दूर तैरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद जॉब ने लड़कियों के मुकाबले अधिक तेजी से तैरकर उनका पीछा किया।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया