तटरक्षक बल ने गुजरात तट पर 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2017

अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात तट पर भारतीय जलक्षेत्र से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा और उनकी दो नौकाएं जब्त कर लीं। तटरक्षक बल के पोत ने कल देर शाम नियमित गश्त के दौरान मछली पकड़ने वाली दो नौकाएं अल नजब और अल सिद्दीकी देखीं।

एक विज्ञप्ति में कहा गया कि तटरक्षक बल के पोत से मिली सूचना के आधार पर, एक नौका उस जगह भेजी गई। यह जगह कच्छ के मीठा बंदरगाह से करीब 35 समुद्री मील दूर है। इसमें कहा गया कि नौका ने दोनों पाकिस्तानी नौकाओं के साथ चालक दल के 15 सदस्यों को पकड़ लिया। इसमें कहा गया कि नौकाओं और मछुआरों को आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न