स्टेट हाउस में दी गई 21 बंदूकों की सलामी, पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्साहित भारतीय समुदाय के लोग

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2025

नामीबिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की राजधानी विंडहोक पहुँचने पर अपार उत्साह और उत्सुकता व्यक्त की। यह उनकी देश की पहली और किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा थी। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटे समुदाय के सदस्यों ने अपना उत्साह साझा किया। एक प्रवासी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री के स्वागत में 'गरबा' नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नामीबिया पहुँचने से बहुत रोमांचित हैं। हम प्रधानमंत्री के स्वागत में गरबा नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Namibia में दस्तक देकर Modi ने China की अफ्रीका नीति को कड़ी टक्कर दे डाली है

खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली और भारत के किसी प्रधानमंत्री की नामीबिया की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री नामीबिया के संस्थापक जनक एवं प्रथम राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. सैम नुजोमा को भी श्रद्धांजलि देंगे। उनके नामीबिया की संसद को संबोधित करने की भी उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा नामीबिया के साथ भारत के बहुआयामी और गहरे ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत नामीबिया के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाना चाहता है जो अफ्रीका में एक मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार है। पीएम मोदी नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे।  

प्रमुख खबरें

PV Sindhu Birthday: भारत की Golden Girl PV Sindhu हुईं 30 की, जानें कैसे बनीं World Champion शटलर

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।