सिंगापुर : भारतीय समुदाय से सार्वभौमिक वैश्विक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

 सिंगापुर। सिंगापुर के सांसद ने यहां के भारतीय कारोबारी समुदाय से आपस में जुड़ाव रखने वाले सार्वभौमिक वैश्विक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अनुरोध किया है। सत्तारूढ़ ‘पीपल्स एक्शन पार्टी’ के सदस्य विक्रम नायर ने भारतीय समुदाय से कहा कि वैश्विक बहुराष्ट्रीय समुदाय की गहरी समझ विकसित करने के लिए वे और प्रयास करें। सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (एसआईसीसीआई) की ओर से शुक्रवार को आयोजित 56वें ‘नेशनल डे ऑब्जर्वेंस’ समारोह में उन्होंने भारतीय कारोबारी समुदाय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

इसे भी पढ़ें: गोल्फर अदिति अशोक ऐतिहासिक पदक की दौड़ में, शुरू हुआ गोल्फ का फाइनल राउंड

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘नेशनल डे सेरेमोनियल परेड’ सोमवार को होगी जिसमें सिंगापुर सशस्त्र बलों और होम टीम के करीब 600 सदस्य हिस्सा लेंगे। इस वर्ष की राष्ट्रीय दिवस परेड को 21 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया गया है और राष्ट्रीय दिवस के दिन रस्मी परेड का आयोजन हो रहा है। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर एहतियाती तौर पर किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन