गोल्फर अदिति अशोक ऐतिहासिक पदक की दौड़ में, शुरू हुआ गोल्फ का फाइनल राउंड

aditi ashok
निधि अविनाश । Aug 7 2021 10:00AM

अदिति अशोक तीसरे स्थान पर रही, तूफान और बारिश ने ओलंपिक खेलों की गोल्फ प्रतियोगिता के चौथे और अंतिम दौर को बाधित कर दिया है। बता दें कि अगर बारिश नहीं रूकती है तो अदिति सिल्वर मेडल जीत सकती है।

तोक्यो 2020 के दिन 15 पर एक नहीं बल्कि दो भारतीय एथलीटों द्वारा इतिहास बनाया जा सकता है। गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका है। चोपड़ा फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे वहीं भारत के कुश्ती बजरंग पुनिया अपना कांस्य पदक मैच जीतकर अपने अभियान को एक उच्च स्तर पर समाप्त करने की कोशिश करेंगे। 

अपडेट 

तोक्यो में बारिश थमने के बाद भारत की अदिति अशोक का फाइनल राउंड शुरू हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, भारत की अदिति अशोक संयुक्त तीसरे स्थान पर थी जब तूफान के कारण ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा के चौथे और आखिरी दौर का खेल बाधित हो गया।

तेईस वर्ष की अदिति ने 16 होल के बाद तीन अंडर स्कोर किया था और वह ओलंपिक गोल्फ में भारत को पहला पदक दिलाने के करीब हैं। अदिति और न्यूजीलैंड की लीडिया को तीसरे स्थान पर हैं। दोनों का कुल स्कोर 15 अंडर है।

अदिति ने दूसरे स्थान से शुरूआत की और अब तक पांच बर्डी और दो बोगी लगा चुकी हैं। नैली कोरडा पहले स्थान पर बनी हुई हैं लेकिन उनकी बढत सिर्फ एक स्ट्रोक की है। जापान की मोने इनामी दूसरे स्थान पर है। किसी भी स्थान पर दो या अधिक खिलाड़ी रहने पर प्लेऑफ से फैसला होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़