Canada : सड़क हादसे में भारतीय दंपति, तीन महीने के बच्चे समेत चार लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

टोरंटो। कनाडा घूमने गए भारतीय दंपति और उनके तीन महीने के पोते समेत चार लोग उस समय सड़क हादसे का शिकार हो गए जब ओंटारियो पुलिस की एक गाड़ी शराब की दुकान से लूट को अंजाम देने वाले संदिग्ध को पकड़ने के लिए गलत रास्ते पर आ गई और कई वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि टोरंटो से करीब 50 किलोमीटर पूर्व व्हाइटबाय में राजमार्ग 401 पर हुई दुर्घटना में कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

एजेंसी ने बताया कि नवजात के 33 वर्षीय पिता और 27 वर्षीय मां भी दुर्घटना की चपेट में आए वाहनों में से एक में यात्रा कर रहे थे जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसआईयू ने कहा कि मां की हालत गंभीर है। सीबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, लूट को अंजाम देने वाला 21 वर्षीय संदिग्ध भी इस हादसे में मारा गया। इस हादसे में कम से कम छह वाहन आपस में टकरा गए।

प्रमुख खबरें

Rohtas के Karamchat Dam पर शुरू हुई Bihar की पहली Luxury Houseboat सेवा

Bihar के 629 PM SHRI और सरकारी स्कूलों में खुलेंगी Soil Testing Lab, बोले विजय कुमार सिन्हा

Priyanka Gandhi ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, VB-G-RAM-G योजना का बकाया फंड मांगा

भारत और UK व्यापार समझौते के बाद Scotch Whisky पर Import Duty को लेकर विवाद