रोहित शर्मा की कप्तानी में बोले डेरेन सैमी, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

मस्कट। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को लगता है कि रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की काबिलियत के मामले में भारत के इस सीनियर बल्लेबाज को महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के बराबर ही रखा। पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान रोहित अब फिट हो चुके हैं और छह फरवरी से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही आगामी तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में भारत की सीमित ओवरों की टीम की जिम्मेदारी उठायेंगे। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया था जिसके बाद रोहित को कप्तान बनाया गया।

इसे भी पढ़ें: स्मृति मंधाना को मिला ICC वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड

धोनी ने पिछले सत्र के सेमीफाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में तीन चौके लगाकर छह गेंद में नाबाद 18 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी। आगामी श्रृंखला के बारे में बात करते हुए सैमी ने कहा कि भारत के लिये कीरोन पोलार्ड की अगुआई वाली टीम के खिलाफ चीजें आसान नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पोलार्ड की टीम को इसका फायदा उठाना चाहिए। वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 1-2 से मिली हार के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय घरेलू श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि पोलार्ड निश्चित रूप से भारत के खिलाफ मौकों का फायदा उठायेगा। वह इतने लंबे समय से भारत में खेल रहा है और वह परिस्थितियों को बखूबी जानता है। ’’ सैमी ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में हमें कुछ नयी प्रतिभायें देखने को मिली। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज भारत में अच्छा कर सकता है। ’’ भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से पिछली वनडे श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पहले टेस्ट श्रृंखला में भी टीम 1-2 से हार गयी थी। यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज के लिये क्या यह चीज फायदेमंद रहेगी तो सैमी ने कहा, ‘‘भारत हमेशा अपनी सरजमीं पर मजबूत रहा है और कुछ बेहतरीन वनडे खिलाड़ियों की बदौलत टीम मजबूत होगी।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।