ब्रिटेन में भारतीय क्रिकेटर कोविड पॉजिटिव, BCCI सचिव ने एहतियाती पत्र लिखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

नयी दिल्ली। इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर गए 23 भारतीय क्रिकेटरों में से एक 20 दिन के ब्रेक के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया और गुरुवार को बाकी टीम के साथ डरहम नहीं जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था। इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम को डरहम में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में एकत्रित होना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘हां, एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आया है लेकिन फिलहाल उसमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। वह अभी अपने एक परिचित के घर में पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम नहीं जाएगा। ’’

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के किसान नेता चढूनी को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया

शाह ने अपने पत्र में विशेष तौर पर लिखा था कि खिलाड़ी हाल में यहां संपन्न हुई विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप और यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप में जाने से बचें। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा