टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी काली पट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2022

अहमदाबाद। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिये वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में बांह पर काली पट्टी बांधी। देश के महान संगीत सितारों में शामिल लता (92) की बहन ऊषा मंगेशकर और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रविवार को सुबह मुंबई के एक अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-19 विश्व कप चैंपियन टीम को बधाई दी 

इससे पहले बीसीसीआई ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘‘भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने में बीसीसीआई राष्ट्र के साथ है। सुर सम्राज्ञी ने दशकों तक देश को मंत्रमुग्ध किया। वह खेल की प्रशंसक और टीम इंडिया की समर्थक थीं, उन्होंने संगीत के माध्यम से जागरूकता पैदा करने में मदद की। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। ’’ गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के एक अधिकारी ने कहा कि स्टेडियम में भारतीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य क्रिकेट संघ द्वारा कोई जश्न नहीं मनाया जायेगा।

प्रमुख खबरें

गौमूत्र पिलाया... बहू के चौकाने वाले खुलासों के बाद ShivSena UBT के Vinayak Raut की बढ़ी मुश्किलें

SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन

Sawan 2026 Calendar: शिव का प्रिय महीना कब होगा शुरू? जानें सावन सोमवार व्रत की पूरी Dates.

India की बुलबुल S. Janaki का निधन, Mohanlal से Mammootty तक Film Industry ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि