आज भारत है… कल आप हो सकते हैं...आतंकवाद पर जापान में Indian Delegation ने दुनिया को बताया पाकिस्तान का सच

By अभिनय आकाश | May 23, 2025

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि उनका (पाकिस्तान का) परमाणु बम का झांसा अब खत्म हो गया है क्योंकि पीएम मोदी ने एक नया सिद्धांत दिया है कि अगर आप हमारे नागरिकों को मारेंगे तो हम भी आपके आतंकवादी ठिकानों पर हमला करेंगे...भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है, अब भारत चुपचाप नहीं बैठेगा और अगर ऐसी कोई गतिविधि होगी, तो भारत जवाबी कार्रवाई करेगा। प्रतिनिधिमंडलों की दुनियाभर में यात्रा से वैश्विक जागरूकता बढ़ेगी, लोग अब पाकिस्तान के बारे में जागरूक हो रहे हैं कि पाकिस्तान की आर्मी आतंकवाद पर चलती है।

इसे भी पढ़ें: अलग-अलग देशों के दौरे पर भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, जापान और UAE में खोली पाकिस्तान की पोल

 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की सदस्य भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "2 दिनों से हम सब यहां हैं... यह पहला देश है जहां हम आए हैं, मैं बहुत संतोष के साथ बताना चाहूंगी कि जापान सरकार की ओर से हमें बहुत सहयोग मिला और जापान के जितने बड़े नेता, राजनीतिज्ञ हैं उनसे हमने मुलाकात की और अपनी बात रखी। 22 अप्रैल की जो घटना हुई उसके विषय में हमने कहा और पाकिस्तान का जो इसमें रोल रहा उसकी हमने आलोचना की, आतंकवाद को बढ़ावा देने में पाकिस्तान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। चाहे हम लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद की बात करें या फिर लश्कर-ए-तैयबा की प्रॉक्सी द रेजिस्टेंस फ्रंट की बात करें, यह सब पाकिस्तान द्वारा ही बढ़ाए हुए हैं... इन दो दिनों में बहुत सकारात्मक वातावरण में हमने बातचीत की है, ऐसा लगता है कि सब लोग हमारे साथ है, आतंकवाद के खिलाफ यह युद्ध चल रहा है, इसमें हम अकेले नहीं है जापान हमारे साथ है। इसके बाद यह दल जो विभिन्न 4 देशों में जाएगा, मैं आशा करती हूं कि उन 4 देशों में भी हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

प्रमुख खबरें

रायगढ़ में Steel Slag से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, Jindal Steel को मिला Guinness World Records

आखिरकार घर लौट आए... पॉक्सो मामले में Rohit Chandel को जमानत, दोस्त Madirakshi Mundle ने किया भावुक पोस्ट

Sabarimala Pilgrimage के लिए Kerala Government ने PWD को 551.5 करोड़ रुपये दिए

हाथ मिलाया, मुस्कुराए और फिर साथ किया नाश्ता... Rahul Gandhi की Anwar Ibrahim से मुलाकात क्यों चर्चा में?