ECI समेत चुनाव मशीनरी पर BJP का कब्जा, इंटरव्यू में बोलीं Sonia Gandhi

By अभिनय आकाश | Nov 07, 2026

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचा है। हालांकि, सोनिया ने उम्मीद जताई कि समय के साथ भारत की व्यवस्था फिर से सही ढंग से काम करने लगेगी। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च से पहले 'द हिंदू' को दिए एक इंटरव्यू में, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने अपनी पार्टी की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस और विपक्षी दलों को "समान अवसर" नहीं मिला है। सोनिया ने कहा पिछले 12 वर्षों में हमारे देश के ढांचे, हमारे लोकतंत्र और हमारी संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। इस सरकार के जाने के बाद भी, हमारी व्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने में समय लगेगा और इसके लिए राजनीतिक दलों को बहुत प्रयास करने होंगे।

इसे भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP

प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा यह सच है कि वे एक बिल्कुल अलग वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी में भी लोग राजनीति में कई तरह से सफल होते हैं, उदाहरण के लिए डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ही देख लीजिए। मुझे नहीं लगता कि हमें RSS से कुछ भी सीखने की जरूरत है।

सोनिया ने 2004 में प्रधानमंत्री बनने के फैसले पर बात की

इंटरव्यू में सोनिया से यह भी पूछा गया कि अगर उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री बनना स्वीकार कर लिया होता, तो क्या कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की रणनीति बदल जाती? इस पर राज्यसभा सदस्य ने जवाब दिया कि ऐसा खयाल उनके मन में कभी आया ही नहीं। उन्होंने कहा हमारा अनुभव कुल मिलाकर बहुत सकारात्मक रहा। हमने एक टीम के रूप में काम किया, और हमारी भूमिकाएं अलग-अलग थीं - वे (सिंह) सरकार का नेतृत्व कर रहे थे और मैं पार्टी का। 79 वर्षीय सोनिया ने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) समेत पूरी चुनाव मशीनरी को भाजपा ने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यधारा की मीडिया को नियंत्रित किया जा रहा है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस लड़ रही है और आगे बढ़ रही है और यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो "इस हमले का सामना कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi के बलिदान दिवस पर Sonia Gandhi, खरगे और Rahul ने दी श्रद्धांजलि


उन्होंने आरोप लगाया इसके अलावा, हाल के महीनों में यह पूरी तरह साबित हो गया है कि कई चुनाव 'चुराए' गए हैं, और अब लोग इस बारे में पहले से कहीं अधिक जागरूक हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम कर रही है, और हमारी स्थिति दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही है।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar के चार विकेट, Wellington वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

E20 बन गया 420, Rahul Gandhi ने पेट्रोल में Ethanol ब्लेंडिंग पर केंद्र सरकार को घेरा

Thane Crime Branch ने अवैध हथियारों के साथ पांच तस्करों को दबोचा

बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया, अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप