Thane Crime Branch ने अवैध हथियारों के साथ पांच तस्करों को दबोचा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

ठाणे, सात नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये पुलिस ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 9.19 लाख रुपये मूल्य के हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि अपराध शाखा की इकाई-एक के एक दल ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नवंबर को राबोडी में नासिक-ठाणे राजमार्ग पर साकेत सर्विस रोड के पास जाल बिछाया और संदिग्धों को पकड़ लिया।

आरोपी कथित तौर पर हथियारों के बल पर लूटपाट करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋतिक शशिकांत तिवारी उर्फ राहुल (25), कार्तिक कुमार विनोद चौधरी (23), मृत्युंजय कुमार प्रदीप चौबे (26), बृजकिशोर नन्हकू तिवारी (54) और शुभम सुनील तिवारी (24) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार, राहुल, कार्तिक, मृत्युंजय और बृजकिशोर झारखंड के रहने वाले हैं तथा शुभम छत्तीसगढ़ का निवासी है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से पांच देसी पिस्तौल और 56 कारतूस बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 9.19 लाख रुपये है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि हथियार कहां से लाए गए थे।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar के चार विकेट, Wellington वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

E20 बन गया 420, Rahul Gandhi ने पेट्रोल में Ethanol ब्लेंडिंग पर केंद्र सरकार को घेरा

बीजेपी के गुंडों ने मेरे घर पर हमला किया, अभिषेक बनर्जी ने लगाए आरोप

ECI समेत चुनाव मशीनरी पर BJP का कब्जा, इंटरव्यू में बोलीं Sonia Gandhi