भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध नहीं तोड़े: Indian diplomat

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2023

भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किए और देश व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने शुक्रवार को लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एलसीसीआई) के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं।

हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका। पाकिस्तान ने ही ऐसा किया था। कुमार ने कहा, हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं। नयी दिल्ली के 2019 में जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। साथ ही इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, और इस बात पर जोर देता है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।

पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार 2020-21 में 32.92 करोड़ अमेरिकी डॉलर और 2019-20 में 83.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर का था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा पाकिस्तानियों को जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब यह संख्या अब बढ़ गई है। कुमार ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तानियों को चिकित्सा और खेल वीजा जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कूटनीति पर्यटन, व्यापार और प्रौद्योगिकी से प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आयात हमेशा गलत नहीं होते हैं और इसके फायदे भी होते हैं। गौरतलब है कि भारत इस समय चीन के साथ 120 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहा है, जिसमें व्यापार संतुलन चीन की ओर है।

प्रमुख खबरें

Adani Energy सॉल्यूशंस का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 13.26 प्रतिशत घटकर 381.29 करोड़ रुपये

Prajwal Revanna के बहाने प्रियंका गांधी ने फिर साधा मोदी पर निशाना, बोलीं- वह लोगों की हकीकत से कोसों दूर

West Bengal: अधीर रंजन पर नरम, TMC पर गरम, मुर्शिदाबाद को लेकर क्या है भाजपा की रणनीति

Maharashtra Establishment Day 2024: ऐसे हुई थी महाराष्ट्र राज्य की स्थापना, जानिए इतिहास और महत्व