वर्तमान में कुछ चुनौतियों का सामना कर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था: निर्मला सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को वैश्विक वित्तीय स्थिति पर एक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि इसमें उन चुनौतियों के समाधान का सुझाव दिया गया है जिनका वर्तमान में दुनिया और भारतीय अर्थव्यवस्था सामना कर रही है।

‘द राइज ऑफ फाइनेंस: कॉजेज, कॉन्सीक्वेन्सेज एंड क्योर’ नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘यह दुनिया और भारतीय अर्थव्यवस्था दोनों को मौजूदा आर्थिक स्थिति को समझने में मदद करेगी।’’ इस पुस्तक के सह-लेखक वी अनंत नागेश्वरन और गुलजार नटराजन हैं। नागेश्वरन क्रिया विश्वविद्यालय में आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन हैं। नटराजन वैश्विक नवोन्मेष कोष के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं।

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी