By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026
सऊदी अरब के दम्मम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई। यह हमला बुधवार को हुआ था, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक बयान में सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने कहा कि अधिकारी भारतीय नागरिक के परिवार को मदद मुहैया करा रहे हैं। हालांकि, दूतावास ने उस व्यक्ति की पहचान नहीं बताई, जिसकी इस हमले में दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।