सरकार का बयान, अफगानिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाये जा रहे हैं उचित कदम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित भारतीय दूतावास सामान्य तरीके से काम कर रहा है तथा वीजा समेत नियमित सेवाएं प्रदान कर रहा है। विदेश राज्य मंत्री वी़ मुरलीधरन ने राजयसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में हाल में खराब हुई स्थिति को देखते हुए वहां भारतीय नागरिकों, निवेश और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। मुरलीधरन ने कहा, ‘‘काबुल में भारतीय दूतावास सामान्य तरीके से काम कर रहा है और वीजा समेत नियमित सेवाएं प्रदान कर रहा है। जुलाई में सुरक्षा उपाय के तौर पर कंधार स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से भारतीय मूल के कर्मियों को अस्थायी रूप से वापस बुला लिया गया था।’’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता