Pakistani Kashmir शब्दावली पर भड़का MEA, NYT की विवादित Headline पर Indian Embassy ने जताई कड़ी आपत्ति

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2026

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की उस हेडलाइन पर आपत्ति जताई जिसमें पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) को "पाकिस्तानी कश्मीर" बताया गया था। मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय पक्षों और मीडिया संगठनों से सही कानूनी और राजनीतिक शब्दावली का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। नई दिल्ली में साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारत का यह रुख फिर से दोहराया कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का पूरा इलाका देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। जयसवाल ने कहा कि हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के केंद्र-शासित प्रदेशों का पूरा इलाका भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। ये इलाके और ये क्षेत्र भारत का हिस्सा थे, हैं और आगे भी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: POJK में प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता की जांच के लिए India ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की

नई दिल्ली के रुख को दोहराते हुए दूतावास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे। दूतावास ने इस्लामाबाद पर इन क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान "कब्जे वाले लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल जारी रखे हुए है।

प्रमुख खबरें

बुनियादी ढांचे पर Russia रोके हमले तो यूक्रेन भी बंद करेगा जवाबी कार्रवाई: Zelenskyy

Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर

Punjab में Kisan Mazdoor Morcha का मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन, कर्ज माफी समेत 12 सूत्री मांगें उठाईं

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत