By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 15, 2026
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अगर सहयोगी देश रूस से उनके देश (यूक्रेन) के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की वास्तविक प्रतिबद्धता हासिल करने में सफल रहते हैं, तो कीव रूसी क्षेत्र पर हमले रोकने के लिए तैयार है। जेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर “हमला न करने” पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस कथित समझौते के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।
इस युद्ध को खत्म करना जरूरी है। और अहम बुनियादी ढांचे को लेकर तनाव कम करने का कदम शांति की दिशा में पहला कदम हो सकता है।