भारतीय दूत ने कोविड-19 संकट पर शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में भारतीय राजदूत ने शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ चर्चा की है, ताकि भारत को कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण और दवाएं हासिल करने में मदद मिल सके।

इसे भी पढ़ें: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,650 के पार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने बुधवार को बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर अन्य साझेदारों के साथ मेडट्रॉनिक के सीईओ ज्योफ मार्था के साथ महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में वेंटिलेटर की आपूर्ति सहित उनके समर्थन को लेकर बातचीत की।’’ इसके साथ ही संधू ने अमेरिकी लाइफ साइंस कंपनी अवंतोर के अध्यक्ष और सीईओ माइकल स्टबलफील्ड सहित फार्मा क्षेत्र के कई शीर्ष सीईओ के साथ बैठक की।

प्रमुख खबरें

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक

MP Cabinet ने दी गोपाल-कृष्ण ग्राम योजना समेत 7000 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान