इंडोनेशिया में भारतीय संस्कृति और फिल्मों का एक हफ्ते का महोत्सव शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

जकार्ता। देश की सांस्कृतिक राजधानी योग्यकार्ता में भारतीय संस्कृति, फिल्मों और भारत एवं इंडोनेशिया के बीच पर्यटन बढ़ाने के लिए एक सप्ताह का महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें- बुडापेस्ट में हजारों लोगों ने ‘दासता कानून’ के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय दूतावास योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र की प्रांतीय सरकार और राज्य इस्लामी विश्वविद्यालय (यूआईएन) सुनान कालिजागा के सहयोग से 17 से 23 दिसंबर तक भारतीय संस्कृति सप्ताह (आईसीडब्ल्यू) का आयोजन कर रहा है। संस्कृति महोत्सव के दौरान भारतीय पर्यटन, कला, संस्कृति, संगीत, नृत्य, पकवान, योग और हिन्दी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के साथ UAE में एक और बैठक करेगा तालिबान

दूतावास ने एक बयान में कहा, यह योग्यकार्ता को पर्यटक स्थल के रूप में मदद करने में भी सहायक होगा। ‘भारत-इंडोनेशिया पर्यटन सम्मेलन’ नाम का पर्यटन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित होगा जिसमें दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढावा दिया जाएगा। आईसीडब्ल्यू में ‘‘भारत में इस्लामी स्मारक’’ और ‘‘भारत-इंडानेशिया राजनयिक संबंधों के 70 साल’’ पर विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

 

प्रमुख खबरें

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ