भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने सूर्यकुमार यादव द्वारा ली गयी मैच पलटने वाली कैच की जमकर की तारीफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

ब्रिजटाउन। भारत के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने कहा कि सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में मैच को रूख बदलने वाला कैच लपकने के दौरान जागरूकता दिखाते हुए सही फैसला किया। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन की दरकार थी और खतरनाक डेविड मिलर ने हार्दिक पंड्या की फुल टॉस पर वाइड शॉट लगाया लेकिन सूर्यकुमार ने बाउंड्री के करीब गेंद को पकड़ा, और बाउंड्री रस्सी के बाहर जाते हुए इसे छोड़ दिया और फिर वापस आकर शानदार कैच लपक लिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खिलाड़ियों को श्रेय देना चाहता हूँ कि इतने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी उन्होंने वैकल्पिक अभ्यास के लिए समय निकाला। वे खुद जिम्मेदारी लेते हैं और वैकल्पिक अभ्यास के लिए आते। ’’ दिलीप ने कहा, ‘‘ दूसरी बात हम भारत ए, एनसीए जैसे मंच से आते हैं। इस टीम के बारे में एक अच्छी बात यह है कि इसमें अनुभवी खिलाड़ियों और युवाओं का संयोजन है तथा वे एक साथ मिलकर काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च