भारतीय फिल्में पाकिस्तान में कभी रिलीज नहीं होनी चाहिए : तिग्मांशु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2019

मुंबई। फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने कहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘‘मिलन टॉकीज’’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। धूलिया का मानना है कि भारतीय फिल्में पाकिस्तान में कभी रिलीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह पाइरेसी का केन्द्र है। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद, कई आगामी फिल्मों ‘‘टोटल धमाल’’ ‘‘लुका छुपी’’ ‘‘अर्जुन पटियाला’’ के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे पाकिस्तान में अपनी फिल्मों को रिलीज नहीं करेंगे।

पाकिस्तान में फिल्म रिलीज करने की योजना के बारे में पूछे जाने पर, धूलिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नहीं, यह पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। इसके दो कारण हैं। पहला, हम (जवानों के) साथ खड़े हैं। दूसरा, पाइरेसी का केन्द्र पाकिस्तान है। इसलिए, चाहे जो कारण हो, हमें वहां कभी अपनी फिल्म रिलीज नहीं करनी चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़े- जानते हैं माधुरी दीक्षित को किस बात पर आता है बहुत ज़्यादा गुस्सा?

प्रमुख खबरें

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल

BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का दो दिवसीय West Bengal दौरा, संगठनात्मक बैठकों में लेंगे हिस्सा

Edible Oil: आयात शुल्क में कटौती से खाद्य तेल-तिलहन के दाम घटे, सरसों रही मजबूत