जब दुनिया कोरोना से लड़ रही थी तब सशस्त्र बल सीमाओं की बहादुरी से कर रहे थे रक्षा: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि जब दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही थी, तब भारतीय सशस्त्र बल हमारी सीमाओं की बहादुरी से रक्षा कर रहे थे। सिंह ने कहा कि कोई वायरस हमारे सशस्त्र बलों को उनकी ड्यूटी करने से नहीं रोक सकता। हिमालय की सीमाओं पर अक्रामकता की स्थिति पर उन्होंने कहा, ‘‘हिमालय की हमारी सीमाओं पर बिना किसी उकसावे के अक्रामकता दिखाती है कि दुनिया कैसे बदल रही है, मौजूदा समझौतों को कैसे चुनौती दी जा रही है।’’ वहीं लद्दाख में बल के साहस की उन्होंने सराहना की और कहा कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सशस्त्र बलों की भारी तैनाती है और इन परीक्षा की घड़ियों में हमारी सेनाओं ने अनुकरणीय साहस दिखाया है। 

प्रमुख खबरें

सत्ता परिवर्तन का रास्ता चुनाव से होकर जाता, राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार- लोकतंत्र में सरकार बदलना हमारा अधिकार

Palakkad Mob Lynching मामले में 7 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Supreme Court पहुंचा गर्भवती पत्रकार से बदसलूकी का मामला, Rahul Gandhi के खिलाफ सुनवाई तय

Indian Navy की बढ़ेगी समुद्री ताकत, Karwar बेस पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय जहाज समर्थक