भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर कनाडा दौरे पर पहुंचे, G7 समिट में होंगे शामिल

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर कनाडा के ऑटारियो में होने वाली विदेश मंत्रियों की जी7 बैठक में शामिल होंगे। कनाडा सरकार की ओर से सोमवार को आधिकारिक बयान में इस बैठक में शामिल होने वाले देशों को लेकर जानकारी दी गई है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने इस बयान में जानकारी दी कि G7 सदस्य देशों के अलावा, आउटरीच देशों के विदेश मंत्री इस समिट में हिस्सा लेंगे। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन के विदेश मंत्री शामिल है। सम्मेलन ओंटारियो के नियाग्रा में 11-12 नवंबर को होगा।

इसे भी पढ़ें: Bahrain और Israel के विदेश मंत्री अचानक भारत आये, Jaishankar ने पश्चिम एशिया को लेकर कौन-सी बड़ी चाल चल दी है?

इसके अलावा माना जा रहा है कि अगर पीएम मोदी इस महीने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाली G20 समिट में शामिल होते हैं तो उनकी कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ मुलाकात हो सकती है। पटरी पर आ रहे रिश्तों में एक चुनौती भीः सितंबर 2023 के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब दौर से गुजरे हैं। हालांकि इस साल की शुरुआत में कनाडा में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव के बाद से संबंध धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हुए है। लेकिन इसके बावजूद कनाडा में अलगाववादी घटनाएं बदस्तूर जारी हैं।


प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में