संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा...Saudi-Pak सैन्य समझौते पर आया भारतीय विदेश मंत्रालय का रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2025

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच नाटो की तरह की एक सैन्य समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। सऊदी अरब-पाकिस्तान समझौते पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जो पिछले कई वर्षों में काफ़ी गहरी हुई है। हम उम्मीद करते हैं कि इस रणनीतिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Pakistan में मुझे घर जैसा फील होता है...राहुल के अकंल सैम ने बयान से बढ़ाया बवाल, BJP हमलावर

 सऊदी अरब जो कल तक भारत के साथ अपनी साझेदारी को लगातार मजबूत करने में लगा था। उसने रातों रात ये समझौता करके भारत को चौंका दिया है। दोनों देशों ने ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि ये समझौता दोनों देशों की सुरक्षा बढ़ाने और विश्व शांति स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दिखाएगा। सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, प्रकाशित एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि यह समझौता, जो दोनों देशों की अपनी सुरक्षा बढ़ाने तथा क्षेत्र और विश्व में सुरक्षा और शांति प्राप्त करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है, इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के पहलुओं को विकसित करना और किसी भी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त प्रतिरोध को मजबूत करना है। समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश के विरुद्ध किसी भी आक्रमण को दोनों के विरुद्ध आक्रमण माना जाएगा।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth