गौरवशाली पल! भारतवंशी लड़की ने पाई के 1560 अंक मिनटों में सुना डाले, सिंगापुर में बनाया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

सिंगापुर। छह वर्षीय भारतवंशी ईशानी शनमुगम ने पाई के सर्वाधिक अंकों को याद रखने का सिंगापुर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 13 अक्टूबर को अपने घर में बैठे हुए ईशानी ने करीब दस मिनट तक अंक बोले जिनमें 1,560 दशमलव अंक थे। सिंगापुर बुक ऑफ रिकॉर्डस के अधिकारियों ने सभी अंकों का सत्यापन किया। ईशानी की मां वेनिला मुनुस्वामी (36) ने स्ट्रेट्स टाइम्स को शनिवार को बताया, ‘‘हम घबरा रहे थे लेकिन वह शांत थी। अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या वह घबराई हुई है तो उसने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं।’’

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत