By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2018
पुटा काना। भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने पहले कोरालेस पुंटाकाना रिसार्ट एंड क्लब चैम्पियनशिप के पहले दौर में एक अंडर 71 का स्कोर किया। अटवाल चार बर्डी और तीन बोगी के बाद संयुक्त 52वें स्थान पर है।
डेनियल चोपड़ा दो अंडर 70 का स्कोर करके संयुक्त 35वें स्थान पर है जिन्होंने तीन बर्डी लगाये और एक बोगी किया। ब्राइस गारनेट ने पहले 18 होल पर बढत बना ली है। कनाडा के कोरे कोनेर्स संयुक्त 16वें स्थान पर हैं।