यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

नयी दिल्ली|  विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हमें मामले की जानकारी है। हमारा दूतावास उनके (परिवार) साथ संपर्क में है। मुझे लगता है कि वह अभी कीव के एक अस्पताल में है। हम उनकी चिकित्सा स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बागची ने उम्मीद जतायी कि भारत सिंह और अन्य लोगों को ‘‘किसी तरह’’ वापस ला सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय वायु सेना के तीन परिवहन विमान शुक्रवार को यूक्रेन के लिए राहत सामग्री लेकर गए।

पहला विमान छह टन सामग्री लेकर रोमानिया के लिए रवाना हुआ जबकि दूसरा विमान नौ टन सामान लेकर स्लोवाकिया रवाना हुआ। तीसरा विमान आठ टन सामग्री लेकर पोलैंड गया है।

प्रमुख खबरें

Shilpa Rao Birthday: अपनी जादुई आवाज़ से दिलों पर राज करती हैं Singer Shilpa Rao, 42वें Birthday पर सुनें उनके हिट Songs

Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

Ravindra Kaushik Birth Anniversary: जानें RAW के जासूस रवींद्र कौशिक की कहानी, जिसे Pakistan में मिला था मेजर का पद

भारत-अमेरिका ऊर्जा और रक्षा साझेदारी में नया अध्याय: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की सफल वाशिंगटन यात्रा