डी गुकेश ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चेस चैंपियन बने, चीन के डिंग लिरेन को हराया

By Kusum | Dec 12, 2024

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के अंतिम गेम में डिंग लिरेन की गलती के बाद इतिहास में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। ये गलती ऐसे समय में हुई जब टाईब्रेक की संभावना बहुत वास्तविक लग रही थी। पांचवें घंटे में खेल तब खत्म  हुआ जब डिंग लिरेन ने एक गलती की जिसके कारण उन्हें हार झेलनी पड़ी। 

 

 एक वक्त ऐसा था जब लगा मैच टाईब्रेक हो जाएगा, लेकिन गुकेश ने अपनी कोशिश जारी रखते हुए डिंग को हराने में सफलता प्राप्त की। वर्ल्ड शतरंज चैंपियनशिप 2024 में डिंग लिरेन अधिकांश समय पर पीछे चल रहे थे। बता दें कि, डोमराजू गुकेश 18वें वर्ल्ड चेस चैंपियन हैं। 

वर्ल्ड चेस चैंपियन 2024 का फाइनल मुकाबला सिंगापुर में खेला गया। खिताबी मुकाबले में डी गुकेश ने 14वीं बाजी में डिंग लिरेन को करारी शिकस्त दी और खिताब पर कब्ज किया। 

डिंग लिरेन के खिलाफ गुकेश काले मोहरों के साथ मुकाबले खेले थे। पूरे मैच में भारतीय युवा ने अपना जोरदार प्रदर्शन दिखाया और हर बाजी में चीनी खिलाड़ी पर भारी पड़े। आखिर में गुकेश ने चीन की बादशाहत खत्म कर दी। 


 विश्वनाथन आनंद के खास क्लब में गुकेश की एंट्री

इस धांसू जीत के साथ 18 वर्षीय युवा चैंपियन शतरंज की दुनिया के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। साथ ही वो एक रिकॉर्ड के मामले में विश्वनाथन आनंद के क्लब में भी शामिल हो गए हैं। दरअसल, गुकेश वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि विश्वनाथन पहले भारतीय हैं। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने अपना आखिरी खिताब 2013 में जीता था। 

डिंग लिरेन को गलती भारी पड़ी

 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ