कनाडा में भारतीय उच्चायोग पर हमला मामला: एनआईए ने पंजाब में मारे छापे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2024

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा भारतीय उच्चायोग पर हमला किए जाने के मामले में अपनी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए ने इस संबंध में पिछले साल जून में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि एनआईए पंजाब में छापे मार रही है। मामला कनाडा के ओटावा में 23 मार्च 2023 को भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन से संबंधित है।

एनआईए की प्राथमिकी के अनुसार, ‘‘इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए और उच्चायोग की दीवार पर खालिस्तानी झंडा लगा दिया तथा उच्चायोग भवन के अंदर दो ग्रेनेड फेंके।

प्रमुख खबरें

Indira Gandhi की जयंती आज, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के नाम दर्ज हैं कई ऐतिहासिक फैसले

Delhi: महिला इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे चेन्नई के व्यक्ति की पिटाई से मौत, दो गिरफ्तार

Cyclone Akwan Alert | 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सीएम मोहन चरण माझी ने की तैयारियों की समीक्षा, रेलवे ने सक्रिय किए वॉर रूम

नांदेड़ में 2027 तक जलापूर्ति योजना बनाएं अधिकारी: Ashok Chavan ने दिए निर्देश